फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, जमीन आसमान तक रहेगा पहरा

Fri, 19 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 माघ मेले पर मंडरा रहे आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस, होमगार्ड, पीएसी के चार हजार से अधिक जवान तो मेला क्षेत्र में तैनात किए जा ही रहे हैं, प्रमुख स्नान पर्व पर एटीएस कमांडो का भी पहरा रहेगा। मेला क्षेत्र के साथ-साथ पूरे शहर पर सीसीटीवी कैमरों से तो नजर रखी ही जाएगी, गंगा एवं यमुना में नावों पर भी सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती होगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर हेलीकॉप्टर से भी मेला क्षेत्र के निगरानी की योजना है।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में 11 थाने बनाए गए हैं। सात में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। पांच थाने परेड में, पांच गंगापार और एक अरैल में बनाया गया है। हर थाने में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौजूद रहेगी। आईबी की तरफ से आतंकी हमले का अंदेशा तो अभी नहीं जताया गया है लेकिन सुरक्षा के  बंदोबस्त पुख्ता किए जा रहे हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नान पर्वों पर 14 कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ और एटीएस कमांडो तैनात रहेंगे। आम दिनों में मेला की सुरक्षा में पुलिस के साथ ही नौ कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में पुलिस लाइन की स्थापना कर दी गई है और 29 दिसंबर से आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम भी शरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे शहर भी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी और संगम घाट पर वाच टॉवर के लिए जगह भी तलाशी जा रही है। एटीएस कमांडो 31 दिसंबर तक मेला क्षेत्र में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें