माघ मेला में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई की आगे से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
माघ मेला क्षेत्र सड़क के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर सड़क दुकान बढ़ा ली थी। जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी साथ जाम लगने की नौबत आ जाती थी। इसकों देखते पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।इसके बाद कुछ दुकानदार ने तो अतिक्रमण हटा लिया था। लेकिन इसके बाद भी तमाम दुकानदार नहीं माने थे। इसके चलते गुरुवार दोपहर एसपी माघमेला नीरज पांडेय ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।