फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला 2027 : रोडवेज बसों में सभी मुख्य स्नान पर्वों पर मुफ्त सफर कराने की तैयारी

Sun, 08 Nov 2026 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेला-2027 को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने मुख्य स्नान पर्वों पर परिवहन निगम की बसों को निशुल्क संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेला-2027 को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने मुख्य स्नान पर्वों पर परिवहन निगम की बसों को निशुल्क संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह कदम देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त सफर की बड़ी सौगात दे सकता है।

विज्ञापन


यह प्रस्ताव रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए है। पिछले दिनों मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस पर जोर दिया गया था। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम ने ट्रेनों और स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ से होने वाली कठिनाइयों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने रेलवे का दबाव कम करने के लिए रोडवेज बसों के निशुल्क संचालन का सुझाव दिया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम तरीके से संगम नगरी पहुंचाना है। मंडलायुक्त ने इस प्रस्ताव की महत्ता को समझते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके अनुपालन में क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी रोडवेज, प्रयागराज रविंद्र कुमार सिंह ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आधिकारिक पत्र भेजा है। अब सभी की निगाहें परिवहन निगम मुख्यालय की अनुमति पर टिकी हैं। हरी झंडी मिलते ही करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए माघ मेले का सफर और अधिक सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें