फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में बनेंगे दो पांटून पुल, ओल्ड जीटी से हुई शुरुआत

Fri, 13 Nov 2026 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले के लिए नौ पांटून पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। इस बार फाफामऊ में पुल नहीं बनेंगे, जबकि अरैल में दो नए पांटून पुल तैयार किए जाएंगे। सभी पुलों को 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
माघ मेले की तैयारी शुरू हो गई है। ओल्ड जीटी पर बनाया जा रहा पांटून पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के लिए कुल नौ पांटून पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दारागंज ओल्ड जीटी के पांटून पुल से इसकी शुरुआत हुई। कार्यदायी संस्था ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया।

विज्ञापन


इन सभी पांटून पुलों का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा होना है। इस बार फाफामऊ गंगा नदी पर पांटून पुल नहीं बनाए जाएंगे। पिछले साल प्रयागराज-लखनऊ यातायात के लिए फाफामऊ में दो पांटून पुल बने थे। अब इसके स्थान पर अरैल में पानी के बहाव को देखते हुए दो पांटून पुलों का निर्माण होगा। महावीर, त्रिवेणी, गंगोली शिवाला, ओल्ड जीटी, काली सड़क, नागवासुकी, भारद्वाज और दो अरैल में पुल बनेंगे।

छह लेन पुल का संचालन

गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक छह लेन पुल निर्माणाधीन है। इसकी एक लेन इसी महीने से शुरू हो जाएगी। दूसरी लेन पर दिसंबर महीने के भीतर वाहन दौड़ने लगेंगे। इससे पुराना फाफामऊ पुल और सिक्स लेन पुल होने से यातायात का दबाव काफी कम रहेगा। इसी कारण फाफामऊ में पांटून पुल नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन


माघ मेला की तैयारियों के तहत कुल नौ पांटून पुल का निर्माण किया जाना है। जिसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई है। इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में दो पांटून पुलों का निर्माण किया जाएगा। - सुरजीत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें