फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : माघ मेला 2026- महाकुंभ की तर्ज पर एआई आधारित कमांड सिस्टम की तैयारी

Tue, 18 Nov 2025 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आगामी माघ मेले (2026) को भव्य और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण महाकुंभ की तर्ज पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम लागू करने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
प्रयागराज में संगम तट पर माघ मेला 2026 की तैयारी जोरशोर से चल रही है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी माघ मेले (2026) को भव्य और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण महाकुंभ की तर्ज पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम लागू करने की तैयारी में जुट गया है। यह कदम माघ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया को तकनीक- आधारित दक्षता प्रदान करेगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण की योजना करीब 400 नए एआई आधारित कैमरे लगाने की है। इसके लिए पुलिस का सर्विलांस सेल मेला क्षेत्र का विस्तृत सर्वे कर रहा है, जो लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, कैमरे कहां-कहां और कितनी संख्या में लगाए जाएंगे, इस पर अंतिम निर्णय समन्वय बैठक में लिया जाएगा। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए यह पहल की जा रही है।

अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि पहले से ही 1133 सीसीटीवी कैमरे नदी के घाटों, मेला क्षेत्र, परेड ग्राउंड और हनुमान मंदिर कॉरिडोर जैसे प्रमुख इलाकों में लगे हुए हैं। महाकुंभ के दौरान कुल 2700 कैमरे लगाए गए थे, जिसमें से 1648 कैमरे एआई आधारित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम का हिस्सा थे। एसडीएम मेला विवेक शुक्ला का कहना है कि
विज्ञापन

करीब 400 एआई आधारित एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम लगाने की तैयारी है, लेकिन पुलिस की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी संख्या पर अंतिम मुहर लगेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें