फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन न मिलने पर प्रयागघाट स्टेशन पर हंगामा

Wed, 21 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 माघ मेला क्षेत्र के सबसे नजदीकी स्टेशन से एकमात्र ट्रेन छूटने और स्नानार्थियों की भीड़ होने के कारण मंगलवार को हंगामा हो गया। शाम को यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे तो स्टेशन पर कोई गाड़ी नहीं मिली। इधर-उधर घूमने के बाद टिकट खिड़की पर पहुंचे तो पता चला कि स्पेशल और नियमित ट्रेनों का संचालन प्रयाग स्टेशन से होगा। इस पर यात्री भड़क उठे। हालांकि, बाद में सभी को मनाकर प्रयाग के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


दोपहर में लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ से प्रयागघाट के लिए स्पेशल ट्रेन पहुंची तो यात्री खुश हो गए। थोड़ी देर में 40 हजार रुपये के टिकट बिक गए। इसके साथ ही स्नानार्थियों की भीड़ भी आती रही। ट्रेन ठसाठस भर गई तो उसे रवाना कर दिया गया। इसके बाद पहुंचे यात्री थोड़ी देर तक ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। न कोई गाड़ी आई और न ही किसी ट्रेन के लिए उद्घोषणा की गई। बेसब्री बढ़ी तो यात्रियों ने पूछताछ शुरू की। बताया गया कि अब कोई ट्रेन नहीं आएगी। इस पर स्नानार्थियों का गुस्सा भड़क उठा। स्नानार्थियों ने शिकायत की कि ट्रेन नहीं चलानी थी तो स्टेशन ही क्यों खोला? इसे लेकर यात्रियों ने थोड़ी देर हो-हल्ला भी काटा। मौके पर पहुंची आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक एएस पाठक ने सभी को समझा-बुझाकर स्टेशन से प्रयाग को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें