prayagraj news : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और मुख्तार अंसारी।
- फोटो : prayagraj
हत्या और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पंजाब के रोपड़ जिला जेल से बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए इलाहाबाद में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस की गई । मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर 2020 को होगी।
प्रकरण की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रकरण मऊ जिले के दक्षिण टोला थाने का है। हत्या और जानलेवा हमले के मामले में साक्ष्य पूरा हो चुका है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी राजेश गुप्ता और डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने तर्क प्रस्तुत किया। स्पेशल जज ने विधायक विजय मिश्रा के मामले की भी सुनवाई की। विधायक विजय मिश्रा को आगरा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में 23 दिसंबर 2020 की तारीख नियत की गई है।