फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई माफिया मुख्तार अंसारी और विजय मिश्रा की पेशी

Thu, 17 Dec 2020 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और मुख्तार अंसारी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
हत्या और जानलेवा हमले के मामले में आरोपी बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पंजाब के रोपड़ जिला जेल से बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए इलाहाबाद में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस की गई । मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर 2020 को होगी।
विज्ञापन


प्रकरण की सुनवाई स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए  के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रकरण मऊ जिले के दक्षिण टोला थाने का है। हत्या और जानलेवा हमले के मामले में साक्ष्य पूरा हो चुका है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी राजेश गुप्ता और डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने तर्क प्रस्तुत किया।  स्पेशल जज ने विधायक विजय मिश्रा के मामले की भी सुनवाई की। विधायक विजय मिश्रा को आगरा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में 23 दिसंबर 2020 की तारीख नियत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें