माफिया की पत्नी ने कहा कि हम लोगों के खिलाफ बहुत कार्रवाई हुई और उसे लेकर शिकायत नहीं है। इसलिए क्योंकि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की नीति व एजेंडे के तहत काम कर रही है। उन्होंने अफसरों पर भी आरोप लगाया।
अहमदाबाद जेल में बंद बाहुबली माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे अली को साजिश के तहत फंसाया गया। साथ ही कहा कि उनके बेटे पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी हो रही है। यही नहीं उन्होंने पुलिस अफसरों पर भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाइस्ता ने कहा कि उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। पत्र में लिखा है कि उनके 18-20 साल के पढ़ने वाले बच्चे जेल भेजे जा रहे हैं। 18 साल के बेटे अली को फंसाया गया। उच्चस्तरीय जांच कराई जाए कि किन लोगों की साजिश से ऐसा हुआ।
माफिया की पत्नी ने कहा कि हम लोगों के खिलाफ बहुत कार्रवाई हुई और उसे लेकर शिकायत नहीं है। इसलिए क्योंकि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की नीति व एजेंडे के तहत काम कर रही है। उन्होंने अफसरों पर भी आरोप लगाया। कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ अफसर जिनमें आईजी प्रयागराज प्रमुख हैं, ने विरोधियों से मिलकर फर्जी मुकदमा लिखाया।
विज्ञापन
इस मामले में आईजी प्रयागराज रेंज डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि अतीक ही नहीं, कानून से खिलवाड़ करने वाले सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें जो भी उसका सहयोगी होगा, वह बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर बिना किसी दबाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जाएगी।