फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उन्मुखीकरण कार्यशाला के तहत किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र मऊआइमा में स्थानीय प्राधिकारियों, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत द्वारिका प्रसाद, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश पांडेय एवं खंड शिक्षाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसमें 56 ग्राम सभा से ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी के अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यशाला में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित धनराशि से क्रय सामग्री में सहयोग, निपुण भारत मिशन के कायाकल्प के लक्ष्यों के 19 पैरामीटर पूर्ण करने, क्यूआर कोड, दीक्षा एप आदि के प्रयोग एवं विद्यालय की संपत्तियों के रख-रखाव में समुदाय के सहयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

अंत में कायाकल्प के 19 पैरामीटर पूर्ण करने के लिए टीटी अब्दालपुर, छीतेमऊ, सराय बादशाह कुली, इस्माइलपुर, बिसानी उर्फ लोकापुर के ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, अच्छे शिक्षण के लिए सहायक अध्यापक पूर्णिमा शुक्ला, विपिन सिंह, पुष्पांजलि मौर्य, आरती देवी, कनक पटेल को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन रुद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान ज्ञानेंदु सिंह, राजेश कुमार, रमेश कुमार, सुधा शुक्ला, चिंतामणि, लाल बहादुर यादव, मो. शफी, राजेश वर्मा, छोटे लाल, फुलेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें