फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने महिला से की छेड़खानी, विरोध पर चापड़ से काट डाला

Tue, 06 Oct 2020 04:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के रक्सराई गांव में सोमवार सुबह खेतों की ओर गई शिवकुमारी से पड़ोसी सिरफिरे ने छेड़खानी की। विरोध करने पर चापड़ से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी 12 साल पहले अपनी पत्नी को भी मौत के घाट उतार चुका है।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के चौपुरवा गांव का सुरेश कुमार पुत्र चुनकू कपड़ों की फेरी करके परिवार का खर्च चलाता था। शरीर लकवाग्रस्त होने के कारण करीब दो साल से वह बिस्तर पर पड़ा हुआ है। उसकी पत्नी शिवकुमारी (42) भीख मांगकर दो जून की रोटी का इंतजाम करती थी।

बताया जाता है कि सोमवार सुबह शिवकुमारी खेतों की ओर पड़ोसी गांव रक्सराई की तरफ गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां पड़ोसी सिरफिरे अशोक कुमार पुत्र मेेवालाल ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी का विरोध करने पर चापड़ से गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मृतका के बेटे पंकज की तहरीर पर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सरायअकिल कोतवाली प्रभारी विजय विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारोपी युवक सिरफिरा है। उसने महिला का हाथ पकड़ लिया था। विरोध करने पर चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेजा जाएगा। हाथ पकड़ने की बात प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें