फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में पागल कुत्ते ने मासूम बच्चे को नोंचकर मार डाला

Mon, 15 Jun 2020 08:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
इलाके में कई दिनों से घूम रहे पागल कुत्ते ने एक मासूम को नोंच डाला। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। बुरी तरह से घायल मासूम को इलाज के लिए प्रयागराज स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवासी गांव निवासी वेद प्रकाश गौतम का पुत्र वेदांश (2) रविवार की शाम घर के पास खेल रहा था। इस दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने बच्चे के शरीर में कई जगह काट लिया। बच्चे की चीख पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडे से उसे पीट-पीटकर मार डाला।

इधर मासूम को परिजन प्रयागराज ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोमवार को बच्चे की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। वेदांश दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले गांव में पागल कुत्ता दर्जन भर लोगों को काट चुका था। इसके साथ ही वह जानवरों को भी काटकर घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें