फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-डॉ.सबिता लायनेस ईव्स, प्रतीक्षा त्रिवेणी की अध्यक्ष

Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। लायनेस क्लब ईव्स और त्रिवेणी का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें लायनेस क्लब ईव्स अध्यक्ष डॉ. सबिता अग्रवाल, सचिव रंजना त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पूजा सारस्वत ने पदभार ग्रहण किया। इसी क्रम में लायनेस क्लब त्रिवेणी की अध्यक्ष प्रतीक्षा अग्रवाल, सचिव शालिनी श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने भी जिम्मेदारी संभाली। चार्टर प्रेसीडेंट निशा यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष पुष्पा स्वरूप ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक अलका भटनागर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मीना मिश्रा ने भी क्लब की उपलब्धियों की सराहना की।
अधिष्ठापन समारोह के बाद बरखा बहार कार्यक्रम के तहत विविधतापूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इसमें राधाकृष्ण नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। हरे रंग के ड्रेस कोड में पहुंचीं क्लब सदस्यों के बीच निशा यादव ‘बरखा क्वीन’ चुनी गईं। वहीं पूजा सारस्वत फर्स्ट और प्रीति श्रीवास्तव सेकेंड रनरअप रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सपना सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दोनों क्लबों की सदस्य मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें