फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ की ट्रेनिंग में आए लखनऊ के अफसरों ने होटल में किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 17 Nov 2018 05:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

कुंभ ड्यूटी के लिए एक ओर भीड़ प्रबंधन और आपदा से बचाव की ट्रेनिंग चली और दूसरी ओर होटल में फिल्मी और लोक धुनों पर हुआ धमाल। 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के बीच कुंभ में आपदा से बचाव का जिन कंधों पर भार दिया जाना है, उन्होंने शुक्रवार को मस्ती और रंगमिजाजी के बीच ठुमके लगाकर अपने ही महकमे के अफसरों की बोलती बंद करा दी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर नशे में धुत अफसरों के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया। सिविल डिफेंस की डिप्टी कंट्रोलर ने ट्रेनिंग में आए अफसरों के डांस की पुष्टि तो की, लेकिन उनका कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान ऐसा नहीं हुआ, बल्कि होटल के कमरे में बाहर से आई टीम ने मनोरंजन के लिए नृत्य-संगीत किया था।

प्रयागराज में दो माह बाद जनवरी-2019 में लगने वाले कुंभ के लिए सिविल डिफेंस के 150 अधिकारियों, कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। इस प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र का उद्घाटन नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने किया था। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय दूसरे सत्र की शुरुआत विकास भवन के सरस सभागार में 10 नवंबर को हुई थी। 50 सदस्यीय इस बैच में लखनऊ के सिविल डिफेंस के 10 अफसर शामिल थे। सिविल डिफेंस से जुड़े प्रयागराज के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से प्रशिक्षण के लिए आई टीम को लीडर रोड स्थित एक होटल में ठहराया गया था। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में सिविल डिफेंस लखनऊ के कुछ अफसर नशे में धुत होकर नृत्य करते नजर आए तो महकमे के अफसर सन्न रह गए। दिन भर आपदा प्रबंधन के लिए संगम तट से लेकर सरस सभागार तक गई टीमों से इस वायके को लेकर जानकारी ली जाती रही। 

देर शाम सिविल डिफेंस के अफसरों ने वायरल वीडियो में लखनऊ से आए सहायक उप नियंत्रक स्तर के अधिकारी के थिरकने-झूमने की पुष्टि की। सिविल डिफेंस के कुछ अधिकारियों ने सफाई में इसे बेहद निजता से जुड़ा मामला बताया और कहा कि प्रशिक्षण में कोई कोताही नहीं बरती गई। फुर्सत के क्षणों में होटल के कमरे में मनोरंजन के लिए कोई भी स्वतंत्र है। इस वीडियो को वायरल कर किसी ने शरारत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें