फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, कानपुर, मुरादाबाद, इलाहाबाद मंडल का दबदबा

Fri, 30 Oct 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। खेल विभाग की ओर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी बालिका वर्ग में लखनऊ और मेरठ मंडल का दबदबा रहा, जबकि बालक वर्ग में सहारनपुर, कानपुर, इलाहाबाद, मुरादाबाद मंडलों ने बाजी मारी। जेबलिन थ्रो में इलाहाबाद के खिलाड़ियों ने (बालक वर्ग) कमाल दिखाया। दूसरे दिन कुल 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दूसरे दिन के खेल के परिणाम इस प्रकार रहे। 200 मीटर दौड़ बालक/बालिका दोनों वर्गों में मेरठ के अजय यादव, लखनऊ की विजया कुमारी प्रथम, गोरखपुर धर्मेंद्र सिंह, मेरठ की सोमना द्वितीय, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के राहुल निषाद, झांसी की उमा भारती तृतीय, 800 मीटर में सहारनुपर के राजवीर सहगल, लखनऊ की नंद रानी यादव प्रथम, लखनऊ बृजेंद्र यादव, कानपुर मनप्रीत कौर द्वितीय, मेरठ अमित तोमर, लखनऊ की शीलू यादव तृतीय

3000 मीटर में सहारनपुर के राहुल यादव, लखनऊ की कविता यादव प्रथम, इलाहाबाद के धर्मेंद्र यादव, लखनऊ की सविता पाल द्वितीय, लखनऊ के शुभम सिंह, मिर्जापुर की फूलन बिंद तृतीय, 110 मीटर हार्डिल्स में सहारनपुर के संदीप सिंह प्रथम, वाराणसी के सुरेश द्वितीय, लखनऊ के शुभम सिंह तृतीय, 400 मीटर हार्डिल्स कानपुर के सतेंद्र यादव, लखनऊ की गुड़िया प्रथम, मुरादाबाद अतुल चौधरी, पूनम बघेल द्वितीय, बस्ती कृष्ण कुमार, मेरठ शिप्रा तृतीय, लंबी कूद में सैफई के गोविंद कुमार प्रथम, इरफान द्वितीय, स्पोर्ट कॉलेज के मो. नदीम तृतीय, त्रिकूद में स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ के मो. नदीम प्रथम, बस्ती उमेश पटेल द्वितीय, गोरखपुर अनिल मिश्रा तृतीय
विज्ञापन


ऊंची कूद में मुरादाबाद हिमांशु, कानपुर की सुजाता प्रथम, अलीगढ़ प्रेम शंकर, मेरठ शिवानी द्वितीय, इलाहाबाद राम सुमेर, कानपुर स्नेहा चौरसिया तृतीय, शाटपुट में मेरठ अनामिका दास प्रथम, कानपुर सानिया दानिस द्वितीय, मेरठ शिवानी तृतीय, जेबलिन थ्रो इलाहाबाद के मो. हदीश, मेरठ की वंशिका प्रथम, इलाहाबाद राजेश कुमार, मेरठ शिवानी मलिक द्वितीय, गोरखपुर अनिल मिश्रा वाराणसी नीतू यादव तृतीय, मिडले रिले में स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ (बालक/बालिका दोनों वर्गों में) प्रथम, कानपुर एवं मेरठ द्वितीय, मुरादाबाद एवं कानपुर तृतीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रहे पुलिस महानिरीक्षक बृज मोहन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रमोद तिवारी, चंद्रोदय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें