फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के लिए अब कितना इंतजार

विज्ञापन
lt grade result
विज्ञापन
एलटी ग्रेड भर्ती के अभ्यर्थियों को अब तक सिर्फ आश्वासन मिला
विज्ञापन

कोई समय सीमा तय न होने से अभ्यर्थियों में असमंजस बरकरार
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अंतिम चयन परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को अब कितना इंतजार करना होगा। रिजल्ट के नाम पर अभ्यर्थियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। रिजल्ट को लेकर कोई समय सीमा तय न होने के कारण अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा परीक्षा 29 जुलाई 2019 को आयोजित की गई थी। सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन होना है लेकिन डेढ़ साल बाद भी दो सबसे प्रमुख विषयों हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अंतिम चयन परिणाम फंसे हुए हैं। इन दोनों विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के तकरीबन 3300 पद हैं। पेपर आउट होने के मामले में एसटीएफ की जांच भी चल रही है लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि जब 15 में से 13 विषयों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है तो दो विषयों का रिजल्ट क्यों रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों अभ्यर्थियों की आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से इस मसले पर वार्ता हुई थी और अध्यक्ष ने आश्वासन दिया था कि रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि रिजल्ट को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है और आयोग स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा। इसस अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें