फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन की अनुमति नहीं, रिजल्ट की उम्मीद भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
एलटी ग्रेड में हिंदी, सामाजिक विज्ञान का परिणाम फंसा
विज्ञापन

यूपीपीएससी के अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े अभ्यर्थी
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने अनशन करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने इनकार कर दिया। वहीं, इन दोनों विषयों का रिजल्ट आने की उम्मीद भी अभी बहुत कम है। अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया है कि रविवार को एक प्रयास और करेंगे। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो उच्चधिकारियों को रजिस्ट्री से पत्र भेजकर अनशन पर बैठ जाएंगे।
हालांकि, डेढ़ माह पूर्व अभ्यर्थियों से हुई वार्ता में आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान को छोड़कर आयोग बाकी सभी 13 विषयों का रिजल्ट घोषित कर देगा। आयोग ने ऐसा ही किया। अभ्यर्थियों के मुताबिक उस वक्त अध्यक्ष ने यह आश्वासन भी दिया था कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट के मामले में परीक्षण कराकर कोई निर्णय लिया जाएगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है और अध्यक्ष मिलने को तैयार नहीं हैं। कम से कम अभ्यर्थियों से मिलकर यह तो स्पष्ट कर दें कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अंतिम चयन परिणाम की क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी आयोग अध्यक्ष से मिलने के लिए अड़े हैं और इसी के मद्देनजर उन्होंने दो दिसंबर से बेमियादी अनशन करने का निर्णय लिया था। शनिवार को अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर अनशन की अनुमति मांगी, लेकिन अफसरों ने अनुमति नहीं दी। एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि रविवार को जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया जाएगा। अगर अनुमति नहीं मिलती है तो डीएम, कमिश्नर, एसएसपी और आईजी को रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र भेजकर अभ्यर्थी दो या तीन दिसंबर से अनशन शुरू कर देंगे और जब तक अध्यक्ष लंबित परिणाम पर स्थिति स्पष्ट नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें