एलटी ग्रेड रिजल्ट पर मंत्री सिद्धार्थनाथ ने अभ्यर्थियों की दी जानकारी
अभ्यर्थियों ने कहा, जल्द जारी नहीं हुआ रिजल्ट तो करेंगे आमरण अनशन
प्रयागराज, 20 सितंबर। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट घोषित किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को एलटी ग्रेड समर्थक मोर्चा के तहत कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से भी मिलने की कोशिश की लेकिन समय अभाव के कारण उनसे भेंट नहीं हो सकी।
अभ्यर्थियों का दावा है कि मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने उन्हें बताया है कि मुख्यमंत्री ने अपने प्रमुख अफसरों से बात करने के बाद आयोग के अध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वह एलटी ग्रेड परीक्षा परिणाम के संदर्भ में उचित निर्णय ले सकते हैं। ऐसे में रिजल्ट का पूरा दारोमदार अब चेयरमैन पर है। मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि जल्द ही आयोग अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी और उनके समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए रिजल्ट जारी करने की मांग की जाएगी। अगर रिजल्ट शीघ्र नहीं आया तो अभ्यर्थी आमरण अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अनिल उपाध्याय, विकास सिंह, नितिन चौधरी, धनंजय कुशवाहा, अपर्णा पांडेय, कुसुम, रत्ेश शुक्ला, अरविंद सिंह, रोहित सिंह, धर्मवीर सिंह आदि शामिल रहे।