फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड रिजल्ट के लिए आयोग में धरना

विज्ञापन
LT Grade result - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
आयोग, सरकार और एसटीएफ पर मिलीभगत का आरोप
विज्ञापन

आज करेंगे बुद्ध-शुद्धि यज्ञ, धरना जारी रखने का निर्णय
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को एलटी समर्थक मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना-प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव और अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार, आयोग और एसटीएफ तीनों रिजल्ट रोकने की साजिश में शामिल हैं।
छात्र सीधे आयोग के अध्यक्ष से मिलना चाहते थे लेकिन वह मंगलवार को शहर से बाहर थे, सो छात्रों ने निर्णय लिया कि बुधवार को आयोग के सामने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय ने कहा कि एसटीएफ ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के मामले में चार्जशीट वाराणसी न्यायालय में दाखिल कर दी है। ऐसे में आयोग अध्यक्ष को रिपोर्ट प्राप्त करते विधिक सलाह लेते हुए रिजल्ट को अविलंब जारी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा संयोजक विक्की खान ने कहा कि आयोग को जल्द ही रिजल्ट जारी करने और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लेना होगा। मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि इस बार धरना रिजल्ट आने तक जारी रहेगा। इसके लिए प्रतियोगी छात्र हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। इस मौके पर हरिकेश शर्मा, प्रतीक सिंह, अपर्णा पांडेय, रीना पटेल, धनंजय कुशवाहा, नितिन चौधरी, कुसुम, रोहित सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कुलदीप यादव, अनिल सिंह राजपूत, नीलू नूर, वैभव राणा, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें