फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेड: पुलिस ने शुरू की साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई

Mon, 24 Feb 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
omr sheet
विज्ञापन
उप्र लोक सेवा आयोग की 2018 एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में गड़बड़ी पर दो परीक्षार्थियों पर दर्ज केस की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने सबसे पहले साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की है। उसका कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मामले में एक दिन पहले आयोग उपसचिव सतीश चंद मिश्रा की ओर से रिपेर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि जीव विज्ञान की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों की ओएमआर आंसर शीट व अटेंडेंस शीट की जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं। तहरीर में कहा गया कि ओएमआर आंसर शीट पर लिखे रोलनंबरों को बदलने के लिए ओवरराइटिंग किए जाने, संशोधन करने और अटेंडेंस शीट में रोलनंबर से संबंधित कॉलम में एक अंक की लिखावट में अंतर मिलने से आंसर शीट बदलेे जाने की आशंका है।

कुछ अन्य गड़बड़ियां भी मिली हैं। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर की। फिलहाल पहले दिन पुलिस तहरीर के साथ मिले दस्तावेजी साक्ष्यों के अवलोकन में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक, वादी की ओर से तहरीर के साथ ही दोनों आरोपी परीक्षार्थियों की आंसर शीट व अटेंडेंस शीट की छायाप्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। रविवार को पुलिस ने इन्हीं छायाप्रतियों की गहनता से जांच की। सोमवार से आरोपों के संबंध में अन्य साक्ष्यों को जुटाया जाएगा। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि विवेचना शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


आरोपियों से हो सकती है पूछताछ

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन के बाद कई लोगों से पूछताछ भी हो सकती है। जिन दो परीक्षार्थियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, उनके बारे में भी पता लगाया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े कुछ अन्य लोगों को भी पुलिस पूछताछ के लिए बुला सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें