फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी ग्रेडः त्रुटि सुधार के लिए मिलेगा एक और मौका

विज्ञापन
LT grade: one more chnace for correction
विज्ञापन
प्रयागराज। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक (राजकीय) अंजना गोयल ने आश्वासन दिया है कि एलएटी ग्रेड अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए एक और मौका मिलेगा। लेकिन, सत्यापन प्रक्रिया के साथ विद्यालय का विकल्प चुने जाने की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। अभ्यर्थियों को बताया गया कि सत्यापन पूरा होने के बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधियों की ओर से बृहस्पतिवार को उन्हें इस आशय का ज्ञापन दिया गया था।
विज्ञापन

दरअसल एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 13 विषयों में 4244 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया जा चुका है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जाना है। तमाम अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेखों में नाम या पता गलत होने पर शपथपत्र दिया था। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए मौका दिया गया था। हाईस्कूल या इंटर के अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए संबंधित बोर्ड और स्नातक अथवा बीएड के अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए संबंधित विश्वविद्यालय में संपर्क करना था जिसके लिए उन्हें15 दिनों का वक्त दिया गया था। लेकिन, कोविड-19 के कारण इस कार्य में तमाम बाधाएं आ गईं और ज्यादातर अभ्यर्थी त्रुटियों को ठीक नहीं करा सके। 13 विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को अपने अभिलेखों में त्रुटि सुधार के लिए जो समय सीमा दी गई थी, वह बीत चुकी है। अगर उन्हें एक अन्य अवसर नहीं दिया गया तो वे चयन से वंचित रह जाएंगे।
एलटी समर्थक मोर्चा प्रतिनिधिमंडल के संयोजक विक्की खान ने मांग की कि सत्यापन की प्रक्रिया दौरान काउंसलिंग भी शुरू करा दी जाए और अभ्यर्थियों को विद्यालय का विकल्प भरने दिया जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि सत्यापन पूरा होने में दो माह का वक्त लगेगा और इसके बाद काउंसलिंग में भी समय लगेगा। अगर सत्यापन के साथ विद्यालय का विकल्प भी भरने दिया जाएगा तो चयनित अभ्यर्थियों को समय से नियुक्ति मिल जाएगी। हालांकि अपर निदेशक इस पर सहमत नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि इस बारे में शासन से कोई निर्देश नहीं हैं। ऐसे में मोर्चा संयोजक विक्की खान ने चेतावनी दी कि अगर सत्यापन में ज्यादा वक्त लगा तो अभ्यर्थी निदेशालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें