फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भर्तियों के बीच फंसे एलटी ग्रेड अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भर्तियों के बीच फंसे एलटी ग्रेड अभ्यर्थी ० एलटी ग्रेड के दो विषयों रिजल्ट फंसा, अब ६९ हजार शिक्षक भर्ती ही सहारा ० काउंसलिंग से पहले एलटी ग्रेड भर्ती का परिणाम जारी किए जाने की मांग प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में ६९ हजार शिक्षक भर्ती का रिजल्ट आने के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी नई समस्या से घिर गए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के दो सबसे प्रमुख विषयों का परिणाम अटका हुआ है और इस भर्ती के तमाम अभ्यर्थियों का चयन ६९ हजार शिक्षक भर्ती में हो गया है। एलटी ग्रेड के रिजल्ट को लेकर ऊहापोह की स्थिति है। ऐसे में अभ्यर्थी ६९ हजार शिक्षक भर्ती में ज्वाइनिंग की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, इस बीच एलटी ग्रेड का रिजल्ट आ जाता तो अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को ही प्राथमिकता देंगे लेकिन उन्हें ज्वाइन करने में दिक्कत होगी। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि ६९ हजार शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग से पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी किया जाए। ६९ हजार शिक्षक भर्ती में काउंसलिंग के दौरान मूल मार्कशीट जमा कर ली जाती है और सत्यापन के बाद मार्कशीट वापस होती है। इस प्रक्रिया में तकरीबन छह माह का वक्त लगता है। अगर इसी बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट जारी कर देता है तो ६९ हजार शिक्षक भर्ती में ज्वाइन कर चुके अभ्यर्थी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को ही प्राथमिकता देंगे लेकिन अभिलेख सत्यापन के दौरान उन्हें दिक्कत होगी। उनकी मूल मार्कशीट तो जमा की जा चुकी है तो अभिलेख सत्यापन के दौरान ऐसे अभ्यर्थी मार्कशीट कहां से लाएंगे। यदि किसी तरह मार्कशीट मिल जाती है तो एलटी ग्रेड भर्ती में अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग के कारण ६९ हजार शिक्षक भर्ती में पद रिक्त हो जाएंगे, जबकि इस भर्ती में एक-एक पद के लिए मारामारी है। सीटों की संख्या के मुकाबले दोगुने से अधिक अभ्यर्थियों ने न्यूनतम अर्हता अंक हासिल किए हैं और सभी नौकरी के लिए पात्र हैं। एलटी समर्थक मोर्चा के विक्की खान और अनिल उपाध्याय का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लंबित परिणाम शीघ्र जारी कर देना चाहिए, ताकि ६९ हजार शिक्षक भर्ती और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ सकें। ०० किसी न किसी बहाने से टलता रहा रिजल्ट - एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट किसी न किसी बहाने से टाला जाता रहा। एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में पेपर लीक प्रकरण को लेकर ९४ दिनों तक केस डायरी का बहाना बनाकर रिजल्ट टाला जाता रहा। अभ्यर्थियों से कहा गया कि एसटीएफ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एसटीएफ ने २३ अप्रैल को यूपीपीएससी को जांच रिपोर्ट भी सौंप दी। एक माह पूरे होने जा रहे है लेकिल जांच रिपोर्ट के आधार पर भी आयोग लंबित परिणाम को लेकर कोई निर्णय नहीं ले सका है और अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें