फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी टैंकर हादसा : दो झुलसे मरीजों की हालत गंभीर, आईसीयू में चल रहा इलाज

Sun, 28 Jun 2026 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर में लगी आग से झुलसे चार लोगों का इलाज एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट में जारी है। चार में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
कोखराज टोल प्लाजा पर लगी आग की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी टैंकर में लगी आग से झुलसे चार लोगों का इलाज एसआरएन अस्पताल के बर्न यूनिट में जारी है। चार में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। झुलसे मरीजों में कृष्ण पाल मौर्य निवासी सीधी मध्य प्रदेश और अतुल कुमार मिश्र निवासी मऊगंज मध्य प्रदेश को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि अनिल कुमार बिंद निवासी धनूपुर और हीरामणि उर्फ शुभम सिंह निवासी रायबरेली की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने बताया कि मरीजों का उपचार प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन की निगरानी में हो रहा है। आईसीयू में भर्ती मरीज करीब 80 फीसदी तक झुलसे हैं, जबकि जनरल वार्ड में भर्ती दोनों मरीज 60 से 70 फीसदी तक झुलसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें