आम आदमी की थाली से दूर हो रही रंगत
प्रयागराज में बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा रहते हैं, जो मेस या ढाबों पर निर्भर हैं। खाने के दाम बढ़ने से उनकी मासिक बचत पर सीधा असर पड़ा है। ढाबा संचालकों का कहना है कि यदि कीमतों में और वृद्धि हुई तो उनके लिए व्यापार चलाना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल, शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट एवं ढाबों ने नई रेट लिस्ट लागू कर दी है। टिफिन सर्विस पर भी इसका असर पड़ा है। 70 से 80 रुपये में मिलने वाली इस सेवा का दाम कुछ जगह 100 रुपये तक पहुंच गया है।
मेन्यू में यह बदला
डिश /आइटम पुराना औसत दाम (रुपये) नया औसत दाम (रुपये)
सादी थाली 120-150 140-170
स्पेशल थाली 250-300 280-330
पनीर डिश 180-220 200-250
तंदूरी रोटी 10-12 15-18