फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर, एपीओ की भी होगी भर्ती

Tue, 03 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियाें की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को जल्द ही तीन बड़े  अवसर मिलने जा रहे हैं। आयोग की ओर से लोअर सबऑर्डिनेट, सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के साथ वन विभाग में रेंजर की भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से पिछले महीने ही परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया। उसमें अगस्त तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं का विवरण था लेकिन लोअर सबऑर्डिनेट और एपीओ भर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


इससे प्रतियोगियों में आशंका है कि लोअर सबऑर्डिनेट के पदों पर भर्ती एक बार फिर रुक जाएगी। हालांकि  आयोग जल्द इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन मांगे जाने की तैयारी में है। इसके अलावा वन विभाग में रेंजर की भर्ती की भी तैयारी शुरू है। आयोग के अफसरों के अनुसार एपीओ और रेंजर के लिए अधियाचन भी मिल चुका है। परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने जल्द ही तीनों भर्तियां शुरू करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें