फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर नए यमुना पुल से लगाई छलांग, खोजबीन में जुटे गोताखोर

Sat, 12 Jul 2025 11:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रेमी जोड़े ने शनिवार को नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे प्रेमी जोड़ा नए पुल पर पहुंचा। कुछ देर बातचीत की। इसके बाद एक दूसरे का हाथ पकड़कर उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस ओर गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं। 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने नए ब्रिज से यमुना में लगाई छलां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prayagraj New Yamuna Bridge : नए यमुना पुल से शनिवार सुबह एक प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। घटना की जानकारी होने पर जल पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से बताया कि दोनों ने पहले पुल पर पहुंचकर कुछ देर बातचीत की। फिर एक दूसरे का हाथ थामकर यमुना में कूद गए। यह देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। शोरगुल होने पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


नदी में कूदने की आवाज सुनकर नीचे तैनात जल पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस को पानी में उतराया एक बैग मिला, जिसमें कुछ कपड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बैग उन्हीं दोनों में से किसी एक का है। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कीडगंज पुलिस बैग और कपड़े के माध्यम से दोनों की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें