फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में भाई-बहन प्रेमी प्रेमिका ने पाबंदी लगने पर खाया जहर, हालत नाजुक

Wed, 17 Feb 2021 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौशाम्बी में रिश्ते में भाई बहन लगने वाले प्रेमी प्रेमिका ने परिवार द्वारा पाबंदी लगाए जाने पर एक साथ जान देने की नीयत से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी पंचम कुमार फुफेरी बहन लगने वाली एक युवती से प्रेम करता था। दोनों काफी समय से एक दूसरे से मिलते जुलते थे। जानकारी होने पर परिजनों ने उऩके मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। परिजनों का कहना था कि इस रिश्ते से उनकी समाज में प्रतिष्ठा धूमिल होगी। परिजनों के आक्रोश के कारण दोनों परेशान हो गए। इसी बीच मौका पाकर दोनों भाग निकले और मंगलवार को सिराथू पहुंचकर बाजार के एक कालोनी में जहरीला पदार्थ निगल लिया।


दोनों को बेहाल देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें