फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार लांघ कर घुसे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा पंचायत ने सुनाया निकाह करने का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही इलाके के एक गांव में प्रेमिका के घर में सोमवार देर रात दीवार फांदकर घुसे युवक को आखिरकार युवती से निकाह कर उसे दुल्हन के रूप में घर ले जाना पड़ा। पकड़े जाने के बाद उसने पहले तो निकाह के लिए हामी भर ली, मगर बाद में मुकर गया और घर से भाग गया। फिर दोस्तों के जरिये उसे दुष्कर्म के मुकदमे का डर दिखाया गया तो लौटकर आया। फिर पुलिस चौकी में हुई पंचायत के बाद दोनों का निकाह कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इन दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय से युवक दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। बीती रात 11 बजे वह बस से दिल्ली से अपने गांव आया तो सीधे प्रेमिका के घर जा पहुंचा। दीवार कूदकर वह कमरे में दाखिल हो गया। उस समय प्रेमिका का परिवार गहरी नींद में था। केवल प्रेमिका अपने प्रेमी के इंतजार में जाग रही थी। रात्रि करीब ढाई बजे प्रेमिका के पिता जागे तो उन्हें में किसी बाहरी के होने की एहसास हुआ तो परिवार के और लोगों को बताया। इस पर परिजन बेटी के कमरे में पहुंचे, वहां युवक को दबोच लिया। पहले तो उसे जमकर लताड़ा और फिर बेटी को उस कमरे से बाहर निकालने के बाद युवक को उसी कमरे में बंद कर दिया। रात से लेकर सुबह तक युवक से कई दौर में बात हुई तो वह तुरंत ही निकाह के लिए तैयार हो गया।
युवक के हामी भरे जाने के बाद उसे सुबह यह कहकर छोड़ दिया कि वह अपने घर जाकर परिवार वालों से बात करके निकाह की तैयारी करे। घर पहुंचे युवक की अपने घर वालों को बताने की हिम्मत नहीं पड़ी और वह घर से भाग गया। पता लगने पर युवती के परिवार वालों ने चौकी में शिकायत की। इस पर पुलिस कर्मियों ने युवक के दोस्तों से उसे ढूंढने के लिए कहा। साथी किसी तरह फोन से संपर्क करके जंगल में छिपने के स्थान पर उसके पास पहुंचे। वहां उसे समझाया गया कि अगर वह नहीं माना तो दुष्कर्म की एफआईआर लिख जाएगी और उसे जेल जाना पड़ेगा, कहा-पूरी जिंदगी खराब हो जाएगी। इतना समझाने पर युवक माना और जंगल से लौटकर घर आया।
विज्ञापन

इसके बाद दुनका पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के करीब 50 लोग जुटे। वहां युवक को भी ले जाया गया। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करके जेल भेजने की बात कही। इसके बाद वह तुरंत ही निकाह को तैयार हो गया। फिर लड़की के घर पर निकाह की औपचारिकताएं हुईं और युवक के परिवार की महिलाएं दुल्हन को विदा कराकर ले गईं। चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कार्रवाई के लिए तैयार नहीं थे, ऐसे में उन्हें खुद मामला निपटाने को कहा गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और फिर युवक-युवती का निकाह हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें