फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फैशन के चक्कर में गंवाए बाल, हेयर ट्रांसप्लांट ने भी किया बेहाल

Fri, 23 Oct 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमित दिनचर्या, खानपान और फैशन कम उम्र में बाल झड़ने का कारण बन रहा है। स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में रोजाना 70 से 80 युवा बाल झड़ने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, महीने में दो युवाओं में गलत तरीके से किए गए ट्रांसप्लांट का साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन व अन्य दावों को देखकर युवा मुलायम व सुनहरे बाल रखना चाहते हैं। जिसकी वजह से तमाम प्रकार की क्रीम, जेल, तेल व डाई कलर इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में 25 से 35 वर्ष के बीच उम्र के हर चौथे युवा में बाल झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है।


केस नंबर 1-
सिर में निकल आए फोड़े
नवाबगंज निवासी 32 वर्षीय युवक के 80 फीसदी बाल झड़ गए थे। उसने शहर के ही एक सेंटर से हेयर ट्रांसप्लांट कराया। वहीं ट्रांसप्लांट के एक हफ्ते बाद युवक के सिर पर फोड़े निकलने लगे। इसके अलावा बचे-कुचे बाल भी झड़ गए। ऐसे में युवक करीब छह महीने पहले एसआरएन अस्पताल के त्वचा रोग विभाग में उपचार कराने पहुंचा।
विज्ञापन

केस नंबर-2

माथे पर बाल किए प्रत्यारोपित

दारागंज निवासी 28 वर्षीय युवक ने 90 फीसदी बाल झड़ने के बाद हेयर ट्रांसप्लांट कराया। इस दौरान अनुभवहीन टेक्नीशियन ने हेयर लाइन गलत बना दी। जिसके चलते युवक के माथे पर भी बाल प्रत्यारोपित हो गए। वहीं, केस बिगड़ने के बाद युवक एसआरएन अस्पताल पहुंचा। जहां त्वचा रोग विभाग के चिकित्सक ने हेयर लाइन को सही कराने की सलाह दी।


हेयर ट्रांसप्लांट के मानक
1- हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी केवल बोर्ड-प्रमाणित प्लास्टिक सर्जन व त्वचा रोग विशेषज्ञ ही कर सकते हैं।
2- स्लिट-मेकिंग (छेद करना) व ग्राफ्ट निकालने जैसे मुख्य सर्जिकल चरण गैर-चिकित्सा कर्मचारियों व तकनीशियनों की तरफ से नहीं किए जा सकते।
3- सर्जरी करने वाले मुख्य डॉक्टर और सहायक टीम की भूमिका पहले से तय और दस्तावेजबद्ध होनी चाहिए।
4-क्लिनिक और ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण रोकने के लिए सख्त स्वच्छता और नसबंदी के मानक होने चाहिए।

क्या करें बालों को झड़ने से रोकने के लिए
1- भोजन में पर्याप्त विटामिन, मिनरल्स (जैसे आयरन और जिंक) और प्रोटीन शामिल करें।
2- शरीर को हाइड्रेटेड रखें और लौकी व आंवले का जूस भी फायदेमंद हो सकता है।

हॉस्टल में रहने वाले अधिकांश युवाओं में बाल झड़ने की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा फैशन के फेर में भी समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। पर्याप्त नींद लें, घर का बना पौष्टिक भोजन करें, बिना समझे-बूझे बालों में जेल, तेल, कलर व क्रीम का इस्तेमाल न करें। -अमित शेखर, विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग, एसआरएन अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें