फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शंख-घंटों की गूंज के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की विश्राम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से काशी राज नगर कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर से भगवान नील माधव जगन्नाथ की भव्य विश्राम यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा से पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं मंत्री गगन दास गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 मिट्टी के कलशों से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का जलाभिषेक कराया। इसके बाद भगवान को राजसी वस्त्र धारण कराकर रथ पर विराजमान किया गया। गंगाजल, कमल पुष्प, तुलसी, शंख, घंट और घड़ियाल के साथ भव्य महाआरती भी संपन्न हुई।
विज्ञापन

विश्राम यात्रा का शुभारंभ न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, सांसद उज्ज्वल रमण, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, जय राम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, गगन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी तथा पार्षद सतीश केसरवानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं महाआरती के साथ किया। जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि यात्रा में विजय ध्वज, भगवान गणेश, गरुड़ देव, हनुमान, राधा-कृष्ण, कृष्ण-बलदाऊ की आकर्षक झांकियां, डीजे, बैंड, ढोल-नगाड़े, भांगड़ा दल और रंग-बिरंगी प्रकाश सज्जा मुख्य आकर्षण रहे। यात्रा काशी राज नगर कटघर, सालिकगंज, मुट्ठीगंज, रामभवन, बहादुरगंज, मानसरोवर, मोतीमहल, चमेली बाई धर्मशाला, एस.सी. बसु रोड, अग्रसेन चौराहा होते हुए आर्य भवन जीरो रोड पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूनम गुप्ता, संजय वैश्य, कृष्ण बहादुर केसरवानी, पप्पू कलश, संजय गुप्ता, अतुल खन्ना, त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा, अजय अग्रहरि, अभिलाष केसरवानी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें