फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बुजुर्गों का दूर होगा अकेलापन, बनेगा सीनियर सिटीजन केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क में जल्द ही सीनियर सिटीजन केयर सेंटर बनेगा। इसमें बुजुर्गों के लिए सभी तरह की सुविधाएं होंगी। केंद्र के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर में ऐसे बुजुर्गों की काफी संख्या है जो जरूरी सुविधाओं के बदले में भुगतान करने में सक्षम हैं, लेकिन उनके साथ कोई नहीं रहता। इस वजह से उन्हें बीमारियों के साथ अकेलापन भी सताता है। ऐसे लोगों के लिए केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सेंटर चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित जर्जर हो चुके जिमखाना क्लब के स्थान पर बनेगा। इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बुजुर्ग निर्धारित शुल्क देकर रह सकेंगे और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। स्मार्ट सिटी के प्रभारी अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव का कहना है कि यह सेंटर नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर चलेगा।
विज्ञापन


000
कुछ दिनों या घंटे रहने की होगी सुविधा
समाज कल्याण विभाग की ओर से नैनी में संचालित वृद्धाश्रम अकेले एवं असहाय लोगों के लिए है। इसके संचालन का खर्च विभाग उठाता है। वहीं, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में आने वाले बुजुर्गों का खर्च उन्हें खुद या परिवारवालों को उठाना होगा। यहां कुछ दिनों या कुछ घंटों के लिए भी रहा जा सकेगा, यानी यदि किसी दंपती को कुछ दिनों के लिए विदेश या शहर से बाहर जाना पड़ रहा है तो वे अपने माता-पिता को केंद्र में छोड़ सकेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक योग, ध्यान, मनोरंजन आदि के लिए कुछ घंटों के लिए भी आ सकेंगे।

000
संस्था के माध्यम से होगा संचालन
सेंटर का संचालन निजी संस्था करेगी, हालांकि इसका स्वरूप क्या होगा यह अभी तय होना है। यह सेंटर नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर काम करेगा। ऐसे में इसमें आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क देना होगा, लेकिन इसमें रहने का मानक एवं शुल्क क्या होगा। इसका निर्धारण अभी होना बाकी है।

000
जमीन को लेकर बना गतिरोध
आजाद पार्क में सेंटर के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है लेकिन क्षेत्रफल को लेकर गतिरोध बन गया है। उद्यान प्रशासन का कहना है कि चिह्नित भवन के साथ पर ही सेंटर का निर्माण कराया जाए, जबकि इसके निर्माण के लिए और अधिक जमीन की मांग की जा रही है। इस वजह से निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही। अपर नगर आयुक्त का कहना है कि जल्द ही इसका समाधान करके सेंटर का निर्माण शुरू किया जाएगा। अक्तूबर तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

000
ये होंगी सुविधाएं
केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को रहने के लिए कमरे होंगे। इसमें लाइब्रेरी, योग केंद्र, जिम, मनोरंजन क्लब के साथ उसमें कैरम, शतरंज आदि खेलों के संसाधन, कैफेटेरिया, लॉन समेत कई अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें