फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा घेरा तोड़कर जनता के पास पहुंचीं प्रियंका, कहा- चौकीदार अमीरों का होता है

Tue, 19 Mar 2019 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज दौर पर महिलाओं से मिलती हुईं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा के रास्ते पूर्वी यूपी के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सिरसा में सत्ताधारी दल के ‘मैं चौकीदार’ जुमले पर प्रियंका ने करारी चोट की। कहा कि उनकी (पीएम) अपनी मर्जी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाते हैं। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उनसे एक किसान भाई ने कहा कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं। हम किसान अपनी चौकीदारी खुद करते हैं। प्रियंका ने कहा कि चौकीदारी करने वाले ही संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना चाहते हैं। इसलिए देश और संविधान संकट में है। इसकी रक्षा के लिए आप सबको जागना होगा, निकलना होगा। 

विज्ञापन


सुबह संगम पर पूजा, बड़े हनुमान, अक्षयवट के दर्शन के साथ मनैया घाट से प्रियंका ने जलयात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान वह गंगा किनारे के गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और अल्पसंख्यकों के बीच कई जगह सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचीं। प्रियंका ने मनैया घाट पर सुरक्षा घेरा तोड़कर कतारबद्ध नागरिकों, समर्थकों से मुलाकात की। यहां से शुआट्स की छात्राओं के साथ नाव पर चर्चा करते हुए उनकी यात्रा मोटरबोट से दुमदुमा घाट पहुंची। वहां लोगों से सीधा संवाद करने के बाद वह सिरसा में रोड शो के जरिए हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों से मिलीं। 

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव बहुत बड़े निर्णय की घड़ी है। मौजूदा समय देश की जो स्थिति है, वैसा पिछले 45 सालों में कभी नहीं हुआ। उनका कहना था कि सरकार किसी की जागीर नहीं है, लेकिन कुछ लोग ऐसा ही समझने लगे हैं। इसके लिए सजग होकर खड़े होने की जरूरत है। फिर, वह महाभारतयुगीन कहे जाने वाले हंडिया के लाक्षागृह पहुंचीं। वहां घाट पर किसानों, गरीबों के साथ मुलाकात की। यहां से उनकी यात्रा सड़क मार्ग से सीतामढ़ी पहुंची, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें