फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी से मिलने मंच पर ही दौड़ते हुए पुहंच गया सपा नेता, फिर जो हुआ...

Mon, 18 Mar 2019 05:02 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रियंका गांधी को ज्ञापन सौंपते हुए सपा नेता
विज्ञापन

सोमवार को प्रयागराज से वाराणसी यात्रा पर निकली प्रियंका गांधी से समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिव यादव ने मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रियंका गांधी से मिलकर स्वराज्य भवन (आनंद भवन) को शुल्क फ्री करने की बात कही। 

विज्ञापन

आनंद भवन में टिकट के नाम पर लिए जाते हैं 70 रुपए 

सपा नेता शिव यादव ने प्रियंका गांधी को कहा आनंद भवन में आने वालों से 70 रुपए चार्ज वसूला जा रहा है जबकि इसे निशुल्क किए जाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने  ज्ञापन सौंपते हुए प्रियंका गांधी को बताया कि आनंद भवन में आने वाले अधिकतर सैलानी छात्र नौजवान, गरीब हैं जिनके लिए यह चार्ज ज्यादा है। 

देश के महानायकों विभूतियों को जानने के लिए गांधी, नेहरू, जैसे क्रांतिकारियों की विरासत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए टिकट को समाज सेवी संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों के छात्रों नौजबानों के लिए निशुल्क किया जाए साथ ही गरीब तबके से आने वाले ग्रामीणों, गरीबों को भी निशुल्क किया जाए जो आजादी के महानायकों की विरासत को देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन

आखिर में प्रियंका गांधी ने शिव यादव को कही ये बात

जिस तरह से 70 रुपए टिकट के नाम पर वसूले जा रहे हैं वह जनता को देश की धरोहरों से दूर करने की योजना है। इससे नई पीढ़ियों तक इतिहास की विरासत नही पहुंच पाएगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने शिव यादव को छात्रों के लिए टिकट निःशुल्क करने की बात कही है। इस मौके पर सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र नेता मोहित यादव, मोहित पांडेय, रबी यादव, रक्षामंत्री यादव, बृजेश विश्वकर्मा, सुनील यादव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें