फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस का लोहिया मार्ग नया हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के दस नए मामले मिलने के बाद हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, नौ मरीजों के इलाके पहले से ही हॉटस्पॉट में शामिल हैं लेकिन, सिविल लाइंस का लोहिया मार्ग नया हॉटस्पॉट बन गया है।
विज्ञापन

रविवार से यहां आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य भी शुरू हो गया है।
कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि एसीएमओ के पॉजिटिव आए छह लोग शिवकुटी में ही रहते हैं। एसीएमओ के पॉजिटिव आने के बाद वह इलाका पहले से ही हॉटस्पॉट है। इसी तरह डंढीपुर, नखासकोहना का इलाका और लालगोपालगंज का इलाके में पहले से ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लिहाजा वहां कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जा रही है। केवल सिविल लाइंस में कोरोना पॉजिटिव आया व्यक्ति का इलाका ही नया है। इस इलाके में यह पहला मरीज है। लिहाजा, रिपोर्ट आने के बाद इलाके को सील कर कंटेनमेंट कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें