फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास रूम के लिए विज्ञान संकाय में लगाया ताला

Wed, 05 Aug 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में क्लास रूम के लिए छात्रों का आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया है। कक्षाएं नहीं चलने से नाराज ग्लोबलाजेशन के छात्रों ने मंगलवार को विज्ञान संकाय परिसर के गेट पर ताला जड़ दिया। अंग्रेजी विभाग के तीन कमरों में कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन छात्र इसके लिए तैयार नहीं हैं। स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर उन्होंने तेज आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में डीन साइंस की ओर से बृहस्पतिवार को बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कई विभागों के पास जगह नहीं है। इसकी वजह से कक्षाएं प्रभावित हो गई हैं। इससे नाराज छात्र पिछले तीन वर्षों से आंदोलनरत हैं। पूर्व के वर्षों में छात्र कुलपति दफ्तर में भी हंगामा कर चुके हैं। क्लासरूम नहीं होने की वजह से ग्लोबलाइजेशन के हेड ने पिछले साल प्रवेश लेने से मना कर दिया था। इस साल भी अभी तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इससे नाराज छात्र कई दिनों से आंदोलनरत हैं। मंगलवार को भी कई नेताओं के साथ पहुंचे छात्रों ने कुलपति दफ्तर पर प्रदर्शन किया। वे कुलपति से वार्ता की मांग कर रहे थे, लेकिन बात नहीं हो पाई। कुछ देर हंगामा के बाद चीफ प्रॉक्टर भी चले गए। छात्रों का आरोप है कि नए भवन में उनके लिए क्लास रूम देने की बात हुई, लेकिन डीन आर्ट्स ने वहां भी जगह देने से मना कर दिया।

उनका कहना था कि ग्लोबलाइजेशन साइंस फैकेल्टी का हिस्सा है। इसलिए लाइब्रेरी के सामने बने नए भवन में उन्हें रूम नहीं दिया जाएगा। इससे नाराज छात्र डीन सांइस के दफ्तर पहुंच गए, लेकिन वह भी नहीं मिले। इसके बाद छात्रों ने गेट में ताला बंद कर दिया। इससे परिसर में आवागमन बाधित हो गया। छात्र विज्ञान संकाय के नेहरू विज्ञान केंद्र या ट्रिपलआईटी प्रशासन की ओर से खाली किए गए परिसर में जगह देने की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ता देख पहले चीफ प्रॉक्टर फिर डीन साइंस भी पहुंच गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। छात्रों का कहना था कि चीफ प्रॉक्टर अंग्रेजी विभाग में तीन कमरे की बात कर रहे हैं लेकिन वह भी दिन में दो बजे के बाद मिलेंगे। जबकि सेंटर में छह बैच हैं। ऐसे में चीफ प्रॉक्टर के इस आश्वासन से उनका गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन


हालांकि काफी देर हंगामा के बाद छात्र वापस हो गए लेकिन उन्होंने तेज आंदोलन की चेतावनी दी। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरके उपाध्याय का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अंग्रेजी विभाग में उनके लिए तीन कमरों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि छात्रों की मांग पर नेहरू विज्ञान केंद्र में जगह को लेकर डीन साइंस की ओर से बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें