prayagraj news : सैदाबाद में कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा का विरोध कर रहे लोगों को समझाते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू।
- फोटो : prayagraj
विकासखंड के दुम दुमा घाट पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित नदी अधिकार यात्रा का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। लोगों ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद कांग्रेसी वापस जाओ के नारे लगाए। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मंच नहीं लगने दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अधिकार यात्रा से निषाद पार्टी की जमीन खिसक रही है जिससे लोग विरोध करने पर आमादा हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस बर्बर अत्याचार की आवाज केवल कांग्रेस पार्टी ही उठा सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र निषाद ने कहा कि जब बसवार में निषादों पर अत्याचार हुआ तो उस समय निषाद पार्टी कहां थी। यह सरकार की सहयोगी पार्टी है नदी अधिकार यात्रा का विरोध इसलिए कर रही है कि यह सत्ता में शामिल है और निषादों का हित नहीं चाहती है। कार्यक्रम का संचालन इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। इस मौके पर सुरेश चंद्र यादव मनोज यादव विवेकानंद पाठक मसूद अखिलेश यादव करमचंद फैजुल हाशमी हरकेश त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।