फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एलएलबी की परीक्षा के दौरान छात्रों और शिक्षकों में मारपीट, पथराव, मची खलबली, क्रास केस दर्ज

Fri, 06 Dec 2024 07:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)

सार

झूंसी थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव स्थित कामता सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को एलएलबी के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रवेश करने के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूंसी थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव स्थित कामता सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को एलएलबी के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा से पहले प्रवेश करने के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई। कॉलेज के प्रबंधतंत्र का आरोप था कि आरोपी छात्र रोहित यादव जबरन आंसर की सीरिज और मोबाइल लेकर प्रवेश कर रहा था। छात्र रोहित को रोका गया तो मारपीट और गालीगलौज शुरू कर दिया।

विज्ञापन


उधर, छात्र का आरोप था कि कॉलेज के शिक्षक परीक्षा देने के लिए सुविधा शुल्क मांग रहे थे, नहीं दिया तो मारपीट करने लगे। इस दौरान पथराव भी किया गया। मारपीट में एलएलबी छात्र रोहित यादव का कपड़ा भी फाड़ डाला गया। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना से कॉलेज परिसर और उसके बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।




थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव स्थित कामता सिंह गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार से विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न लॉ कॉलेजों के सेमेस्टर एक, तीन और पांच की परीक्षा शुरू हुई है। कामता सिंह कॉलेज में भी आधा दर्जन से ज्यादा लॉ कॉलेज का सेंटर आया है। दूसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली के बाद दोपहर बारह बजे से तृतीय पाली की परीक्षा होनी थी। तकरीबन पौने बारह बजे चेकिंग के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा था।

इसी दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता रोहित यादव भी प्रवेश कर रहे थे। तभी शिक्षकों ने उन्हें रोक लिया। छात्रनेता रोहित का आरोप है कि परीक्षा देने के लिए प्रबंधतंत्र सुविधा शुल्क की मांग कर रहा था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप लगाया कि शिक्षक सुमित सिंह, प्रबंधक नीरज सिंह पटेल, रोहित सिंह, पंकज ने उन्हें दबोच लिया तथा जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में रोहित के कपड़े भी फट गए।

घटना को लेकर मची रही अफरातफरी

उधर, कॉलेज के प्रबंधक नीरज सिंह पटेल और उनके पिता हरिश्चंद्र सिंह का आरोप था कि छात्र रोहित आंसर सीरिज और मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में जाना चाहता था। रोका गया तो वह और उसके कुछ साथी मारपीट करने लगे। साथ ही कॉलेज में पथराव किया, गेट तोड़ा और गार्ड की कुर्सी भी तोड़ दी। घटना की सूचना मिलने पर एसओ झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर बाद स्थिति पर काबू पाया।

कॉलेज की प्राचार्य किरन गिरि की ओर से आरोपी छात्र रोहित समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना से कॉलेज परिसर के भीतर और बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा निकाले जान को लेकर छात्रों में था आक्रोश

कामता सिंह गर्ल्स पीजी कॉलेज के गेट पर जिस जगह छात्रों और शिक्षकों के बीच विवाद हुआ, वहीं सीसी कैमरा लगा हुआ था। उस कैमरे को विवाद के बाद अचानक निकाल दिया गया। छात्रों का आरोप था कि सीसी कैमरे में पूरी घटना कैद है। पर कॉलेज प्रबंधतंत्र ने उसे अपने कर्मचारियों के जरिए उखाड़ लिया।

प्रबंधक को थाने ले जात वक्त छात्रों ने बोला हमला, मची अफरा-तफरी

छात्रों और शिक्षकों के बीच हुई मारपीट के बाद मौके पर काफी तनाव फैल गया था। सूचना पर शहर से सैकड़ों छात्र मौके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान पुलिस संरक्षण में प्रबंधक नीरज सिंह पटेल को कॉलेज से निकालकर थाने ले जाया जाने लगा। तभी छात्रों ने प्रबंधक नीरज पर हमला कर दिया। किसी तरह पुलिस ने प्रबंधक को छात्रों से बचाकर जीप में डाला और थाने ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें