इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में बुधवार से
प्रवेश शुरू होगा। छात्र-छात्राओं को सुबह नौ से 12 बजे के बीच रिपोर्टिंग
करनी है। 15 जुलाई को सभी वर्ग के 184 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी
के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
उधर, मंगलवार को बीए,
बी.म्यूज, बीपीई, बीएफए और बीएस-जीडीएस में कुल 207 विद्यार्थियाें ने
प्रवेश लिया। बीपीई में खेल कोटा के तहत एक छात्रा का गलती से प्रवेश हो
गया जबकि, इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाई थी। इसकी वजह से बाद में उसका
प्रवेश निरस्त कर दिया गया। छात्रा को भी इससे सूचित कर दिया गया है। बीए
में अभी सीटें खाली हैं। इन पर प्रवेश के लिए एक बार और मेरिट गिरेगी।
काउंसलिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विवि के एलएलबी में प्रवेश
15 जुलाई : सभी वर्ग के 184 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
16 जुलाई : ओबीसी के 166 और एससी के 142 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
उर्दू, अरबी, फारसी कोटा का प्रवेश
- विश्वविद्यालय में उर्दृ, अरबी, फारसी कोटे के तहत छूटे हुए अभ्यर्थियों का प्रवेश 16 जुलाई को होगा।
बीटेक में प्रवेश
-
विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड
कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस में शिक्षक-कर्मचारी
कोटा के तहत प्रवेश के लिए 21 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। फार्म
रजिस्ट्रार से अनुमोदित होना चाहिए।
कालेजों में प्रवेश
जगत तारन में आज और कल का प्रवेश
बीए
: 15 जुलाई को सभी वर्ग की 40 और ओबीसी की 20 या इससे अधिक अंक पाने वाली
छात्राओं का प्रवेश होगा। 16 जुलाई को रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए प्रवेश
परीक्षा में शामिल सभी छात्राओं को बुलाया गया है।
बीकॉम : 15 जुलाई को सभी वर्ग की 130 और ओबीसी की 90 या इससे अधिक अंक
सीएमपी में आज प्रवेश
बीए : सभी वर्ग के 20 तथा ओबीसी-एससी-एसटी के शून्य या इससे अधिक अंक
बीकॉम : एससी और एसटी के शून्य या इससे अधिक अंक
बीएससी गणित : एससी के 83 और एसटी के शून्य या इससे अधिक अंक
बीएससी जीव विज्ञान : एससी के 54 और एसटी के शून्य या इससे अधिक अंक
कोटा का प्रवेश : बीकॉम, बीए और बीएससी में खेल, पीएच और शिक्षक-कर्मचारी कोटे का प्रवेश। यह अंतिम अवसर है।
ईश्वर शरण में आज का कटऑफ
बीए : शून्य या इससे अधिक अंक
एडीसी कीडगंज परिसर में आज का प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्र) : सभी वर्ग के 111 या इससे अधिक अंक
बीएससी (छात्र-छात्रा) : ओबीसी के 97 या इससे अधिक अंक तथा पीएच और कश्मीरी विस्थापित विद्यार्थी
बीए (केवल छात्र) : प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी
एडीसी जीरोरोड में आज का प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्रा) : पीएच और कश्मीरी विस्थपित छात्राएं 15 जुलाई तक आवेदन कर दें। अन्यथा, उनकी सीट परिवर्तित कर दी जाएंगी।
बीए (केवल छात्रा) : यूजीएटी में शामिल सभी
खेल कोटा : बीए, बीकॉम और बीएससी में खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर दें।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी में आज से प्रवेश
बीए : सभी वर्ग के 100 या इससे अधिक अंक
बीएससी गणित : 100 या इससे अधिक अंक
बीएससी बायो : 100 या इससे अधिक अंक
बीकॉम : 100 या इससे अधिक अंक
राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय
- राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू है। यूजीएटी में शामिल छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।
एसएस खन्ना के बीएड में 15, 16 को प्रवेश
कला वर्ग : सामान्य और ओबीसी की 188 तथा एससी की 118 या इससे अधिक अंक
विज्ञान वर्ग : सामान्य की 194 और ओबीसी की 173 या इससे अधिक अंक। एससी की सीट फुल
बीए में प्रवेश
-
एसएस खन्ना के बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू है। यूजीएटी में शामिल
छात्राएं सभी कागजात के साथ प्रवेश समिति के समक्ष 10 बजे उपस्थित हों।
केपी कालेज के बीएड में प्रवेश 20 से
- केपी ट्रेनिंग कालेज के बीएड पाठ्यक्रम में 20 जुलाई से प्रवेश शुरू होगा।
वाणिज्य वर्ग : सामान्य के 301, ओबीसी के 290, एससी के 239 और एसटी के 106 या इससे अधिक अंक।
शिक्षक-कर्मचारी कोटा : बीएड में शिक्षक-कर्मचारी कोटे का प्रवेश भी 20 जुलाई को होगा