फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप के चक्कर में सिर फुटव्वल

Wed, 10 Jun 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (ब्यूरो)। उतरांव इलाके के नीमी थरिया गांव में लिव इन रिलेशनशिप के चक्कर में मंगलवार को सिर फुटव्वल हो गया। कॉलेज प्रंबधक के बेटे ने एक युवती को कुछ महीने साथ रखने के बाद भगा दिया था। वही युवती अपना हक मांगने घर पहुंची तो झगड़ा हो गया। युवती की तरफ से कई लोग आ गए। मारपीट में कॉलेज प्रबंधक की पत्नी समेत चार लोग घयाल हुए। उन्हीं तीनों के खिलाफ उतरांव थाने में मुकदमा भी लिखा गया है।
विज्ञापन


नीमी थरिया गांव के प्रताप बहादुर ने इंटर कॉलेज खोल रखा है। उनके पुत्र विनय की पत्नी खराब रिश्तों के कारण उसे छोड़कर मायके चली गई थी। उन दोनों के बीच पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है। सरायममरेज की 26 वर्षीय एक महिला कुसुम (नाम काल्पनिक) का आरोप है कि 35 वर्षीय विनय ने बिना शादी उसे कई महीने तक बतौर पत्नी अपने साथ रखा। मगर दो महीने पहले झगड़कर उसे घर से भगा दिया। मंगलवार दोपहर कुसुम अपना हक लेने की खातिर  विनय के घर पहुंच गई।

 मगर वहां विनय और उसके परिवार के लोग कुसुम पर टूट पड़े। उसे गालियां देते हुए बाहर निकाल दिया। कुसुम ने चीख-पुकार की तो उसके कई मददगार आ गए। दोनों तरफ के लोगों के बीच पथराव और मारपीट के दौरान पुष्पा के कपडे खींच लिए गए जिससे वह निर्वस्त्र हो गई। वहां भीड़ लग गई। मारपीट में विनय, उसकी मां कमला देवी (55), छोटा भाई नरेंद्र कुमार (30) और भाभी अंजली (28) को चोट पहुंची। कुसुम भी जख्मी हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने कुसुम से तहरीर लेकर विनय कुमार, उसकी मां कमला और भाभी अंजली के खिलाफ धारा बलवा और छेड़खानी का नामजद केस लिखा गया है। कुसुम को शहर लाकर बेली अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस छानबीन कर रही है। इस मसले में एक महीने पहले भी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें