धूमनगंज में रहने वाली युवती से उसके ही लिव इन पार्टनर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मुकर गया और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नीवा निवासी युवक से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले हुई। जिसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।
शादी की बात करने पर वह टालमटोल करता रहा और पिछले दिनों साफ इंकार कर दिया। युवतीने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत की तो धूमनगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।