फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-अवध कार्यक्रम में साहित्यकारों व कवियों ने लूटी महफिल

विज्ञापन
लालगंज के हेमवती नन्दन बहुगुणा पीजी कालेज में आयोजित जश्न ए अवध कार्यक्रम में स्मारिका का विमोच? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज के सभागार में रविवार की रात नारायणी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में आयोजित जश्र-ए-अवध कार्यक्रम में कवियों व साहित्यकारों का जमावड़ा लगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि साहित्य में ही सृजन की वह क्षमता है, जिससे देश की एकता व अखंडता को संवर्धन मिला करता है।
पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी व नेता कांग्रेस विधान मंडल दल मोना मिश्रा द्वारा साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र व संस्कृत के विद्वान डॉ. शक्तिधरनाथ पांडेय की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इसके बाद साहित्यकार राजकिशोर सिंह ने अपनी रचना कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा फहरा दिया... से लोगों में जोश भरा। निर्मल प्रकाश श्रीवास्तव ने राजनीति का रंग आजकल काला होता है.... व कपिलदेव तिवारी ने मैं तुलसी का नन्हा पौधा हूं तुम हो वृंदावन... सुनाया तो लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कल्पना तिवारी, आभा मिश्रा, महक जौनपुरी, अर्जुन सिंह, नागेंद्र अनुज, अंजनी अमोघ, अनूप प्रतापगढ़ी, अशोक अग्रहरि, देवीबक्स आदि कवियों व साहित्यकारों की रचनाओं को श्रोताओं ने खूब सराहा। प्रो. नामवर सिंह, विशालमूर्ति मिश्र, डॉ. शक्तिधरनाथ पांडेय, डॉ. केसरीनंदन शुक्ल, प्रो. कामता प्रसाद व अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल को सम्मानित भी किया गया।
अध्यक्षता इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के पूर्व उपकुलपति प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी व संचालन केसरी नंदन शुक्ल ने किया। संयोजक त्रिवेणीपाल तिवारी ने अतिथियों का स्वागत और भूपेंद्र तिवारी व शिवम पांडेय ने आभार जताया।
इस मौके पर साहित्य अकादमी की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, देव नारायण शर्मा, डॉ. श्याम दुलारी सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, गुरुवचन सिचंह, उमाशंकर मिश्र, राजकुमार पांडेय, बीके शुक्ल, विनय शुक्ल, केशवकांत ओझा, सदाशिव यादव, धीरेंद्र तिवारी, सौरभ शास्त्री, महर्षि पांडेय, राजा शुक्ला आदि मौजूद रहे।

लालगंज के हेमवती नन्दन बहुगुणा पीजी कालेज में आयोजित जश्न ए अवध कार्यक्रम कांग्रेस विधान मंडल द?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें