समोगरा में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बिजौरा गंगा घाट से जल लेकर श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु श्री कृष्ण के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
कलश यात्रा का नेतृत्व कथा वाचक आचार्य गौरव कर रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि कथा के श्रवण से हर कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए हर किसी को कथा का श्रवण करना चाहिए। मौके पर कृष्ण कुमार दुबे, संत कुमार दुबे, मूलचन्द्र, वीरेंद्र कुमार, मनोज दुबे, संजय, नीरज, प्रदीप, दिलीप आदि रहे।