फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड, 22 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Thu, 18 Dec 2025 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर बुधवार देर शाम अपलोड कर दी गई है। यह सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद जारी की गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर बुधवार देर शाम अपलोड कर दी गई है। यह सूची जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद जारी की गई है। सूची में विद्यालयवार छात्र आवंटन का विवरण भी शामिल है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रदेश में 8033 स्कूलों को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। इनमें 596 राजकीय, 3453 एडेड और 3984 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर यदि किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत है तो छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य अथवा विद्यालय प्रबंधन साक्ष्यों के साथ अपना प्रतिवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी से परिषद के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपत्ति और शिकायत दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने सभी संबंधित पक्षों से समय रहते सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर आपत्ति दर्ज कराने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें