फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 8,113 केंद्रों की सूची जारी, 243 राजकीय कॉलेज बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह की ओर से सोमवार को बोर्ड की वेबसाइट पर सूची जारी कर दी गई। परीक्षाएं कुल 8,113 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगीं। अपलोड की गई सूची में केंद्रों के नाम के साथ परीक्षार्थियों की संख्या भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस सूची से 243 राजकीय कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों से बाहर कर दिया गया है जबकि सहायता प्राप्त व वित्तविहीन कॉलेजों की संख्या बढ़ा दी गई है। सहायता प्राप्त 1,007 और वित्तविहीन 243 और कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इससे पहले 26 अक्तूबर को सॉफ्टवेयर की मदद से कुल 7,526 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 862 राजकीय कॉलेज, 2,376 वित्त पोषित विद्यालय व 3,388 वित्तविहीन विद्यालय शामिल थे।
विज्ञापन

अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। अब प्रदेश में 8,113 परीक्षा केंद्र बन गए हैं। इनमें 619 राजकीय, 3,383 सहायता प्राप्त व 4,111 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट upmsp.edu.in पर देखी जा सकती है।
इस नई सूची में तमाम ऐसे कॉलेज हैं, जहां छात्र-छात्राओं की संख्या घट गई है उन्हें दूसरे केंद्र पर भेज दिया गया है। अब अनंतिम सूची 27 नवंबर को जारी की जाएगी।
बोर्ड की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई आपत्ति हो, तो वे 21 नवंबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। आपत्तियों के साथ साक्ष्य और उचित कारण भी बताना होगा।
प्रयागराज में सबसे ज्यादा 335 परीक्षा केंद्र
पिछले महीने प्रस्तावित सूची में प्रयागराज जनपद में 269 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था लेकिन अब यहां 335 केंद्र बना दिए गए हैं। पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र प्रयागराज में ही बनाए गए हैं। इसी तरह सबसे कम केंद्र शामली जनपद में हैं, जहां कुल 31 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इनमें चार राजकीय, 18 एडेड और नौ वित्तविहीन स्कूल केंद्र बनाए गए हैं।
लखनऊ जनपद में 119 और बरेली में 131 केंद्र हैं। बागपत जनपद में किसी भी वित्तविहीन विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया गया है यहां कुल 35 परीक्षा केंद्र बने हैं। प्रयागराज मंडल के प्रतापगढ़ में 180, फतेहपुर में 113 व कौशांबी में 79 परीक्षा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें