फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नैनी थाना में तैनात एक और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर 

Tue, 22 Sep 2020 10:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अनियमितता व लापरवाही पर नैनी थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को एडीए चौकी भ्प्रभारी पंकज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। बता दें कि एक दिन पहले नैनी इंस्पेक्टर राजकिशोर, अरैल चौकी भ्प्रभारी धीरेंद्र सिंह व नैनी कस्बा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था। सोमवार को एडीए चौकी प्रभाीर पंकज सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से बताया गया कि इन पर कार्रवाई अनियमितता व कानून व्यवस्था में शिथिलता पर की गई। हालांकि सूत्रों की मानें तो पंकज सिंह का आवास एडीए चौकी से कुछ दूरी पर ही स्थित है। इस बात की जानकारी होने पर उन्हें चौकी से हटाकर लाइन भेज दिया गया।

उधर कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित कटरा चौकी में भी नए प्रभारी की तैनाती कर दी गई है। मेजा में तैनात धीरेंद्र सिंह को कटरा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिवक्ताओं से विवाद को लेकर चर्चा में रहे एसआई रणविजय सिंह कटरा चौकी में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद फिलहाल पैदल हो गए हैं। हालांकि उनके संबंध में कोई आदेश देर रात तक जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले जिला अधिवक्ता संघ की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दावा किया गया था कि उक्त प्रकरण के संबंध में की गई वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें