फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अयोध्या की तर्ज पर छूट की मांग की

विज्ञापन
like the ayodhya trademen demanded the relief from dm - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अयोध्या की तर्जपर स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी से शहर में दुकानें खोले जाने की मांग कीहै। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवारको डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से मिला। व्यापारियों ने डीएम को अयोध्या के जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक नियम शर्तों के साथ दुकानों को खोले जाने वाले आदेश की प्रतिलिपि सौंपी। वहीं, दूसरी सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी सांसद रीता जोशी से उनके आवास पर मुलाकात कर व्यापारियों की व्यथा सुनाई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इसी तर्ज पर प्रयागराज में भी दुकानें खोले जाने की छूट दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने आदेश की प्रतिलिपि देखी। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश गोयलने बताया कि डीएम ने कहा कि व्यापारियों की मांग पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, नवीन अग्रवाल, विपुल मित्तल, मनीष, अनुज, रमन, टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधरसिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, प्रयागव्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा आदि ने सांसद रीता बहुगुणा जोशी को बताया किशहर में 45 दिनों से आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं। छोटे एवं मझोले व्यापारी कहते हैं कि वह कोरोना से भले ही न मरे लेकिन भुखमरी से जरूर मर जाएंगे। क्योंकि 45 दिन से दुकानें बंद हैं।
कईव्यापारियों के समक्ष पेट पालने का भी संकट आ गया है। व्यापारियों ने इस दौरान सांसद को गोरखपुर एवं अयोध्या के डीएम द्वारा वहां कारोबारियों को दी गई तमाम छूट के बारे में भी बताया। कहा कि यहां भी रियायत मिलनी चाहिए। व्यापारी सामजिक दूरी कापूरा ख्याल रखेंगे। इस दौरान हर्षित अग्रवाल ने कहा कि शहर में ऑटो मोबाइल व्यवसायको चलाने की अनुमति दी जाए। सांसद से मुलाकात करने वालों में सुहेल अहमद, श्याम भाई आदि मौजूद रहे। व्यापारी नेता विजय अरोरा ने बताया कि सांसद ने इस संबंध में डीएम से बात करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें