फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट, कैमरा, एक्शन और बच्चों की फिल्म शुरू

Sat, 20 Jun 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बच्चे ही राइटर, सिनेमाटोग्राफर, अभिनेता, अभिनेत्री। सुनकर थोड़ा अचंभा होता है, लेकिन बाल भवन परिसर में एक ऐसी ही फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसका निर्देशन भी बच्चे कर रहे हैं। बाल भवन में इन दिनों विभिन्न कार्यशालाओं में बच्चे तरह-तरह की कलाएं सीख रहे हैं। इनके बीच में ही डॉक्यूमेंट्री व फिल्म निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की गई। जिसमें 24 से अधिक बच्चे अपनी सृजन क्षमता को निखार रहे हैं।
विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि के प्रशासक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यशाला के दौरान ही बच्चों ने ‘राघव की लाइब्रेरी’ नाम की एक छोटी सी कहानी लिखी है। फिल्म में दिखाया जा रहा है कि एक गांव में बच्चों के दृढ़ इरादों से किस तरह से लाइब्रेरी खुलती है। कार्यशाला का निर्देशन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज के कोर्स कोआर्डिनेटर धनंजय चोपड़ा कर रहे हैं। बच्चों की इस फिल्म का प्रदर्शन कार्यशालाओं के समापन समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में मनीष, अंजलि, पीयूष, संकल्प, आंशि, प्रियांशी, निवृत्ति, नितेश, पार्थ, रुखसार, अंबिका, देवेश, अभिषेक आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें