सरायममरेज के कलना, विक्रमपुर गांव में शुक्रवार की रात सिंचाई कर रहे किसान पर बिजली गिर गई। उसकी झुलस कर मौत हो गई। धनूपुर ब्लॉक के कलना, विक्रमपुर गांव निवासी राकेश कुमार भारतीया (45) पुत्र भुवर शनिवार की रात धान की रोपाई के लिए नलकूप से खेत की सिंचाई करने गया था। बताया जाता है कि वह बिजली की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर घर वाले गंभीर अवस्था में राकेश को अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह, एसडीएम हंडिया ,सरायममरेज थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।