फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहाना हुआ मौसम

Sat, 13 Jun 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। हल्की बारिश होने से शहरियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन में कड़ी धूप होने से अधिकतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 2.3 डिग्री से. बढ़कर 44.8 डिग्री से. पर पहुंच गया। रात के तापमान में मामूली 0.4 डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से नमी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इसके पूर्व शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते नजर आए। इससे शहरी सुबह से ही बारिश का अनुमान लगा रहे थे लेकिन हवाओं के झोंकों ने बादलों को ज्यादा देर रुकने नहीं दिया और दस बजे के बाद धूप निकल आई। लेकिन दिन में पश्चिमी की हवाओं का दबाव बना रहा और दोपहर के बाद बादल फिर उमड़ आए और शाम को शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की। इस दौरान तेज हवा के झोंके भी चलते रहे। इससे शहरियों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हल्की बारिश होने से शहरियों ने राहत महसूस की और घर से बाहर निकल आए।

मौसम सुहाना होेने से लोग  पार्कों में पहुंच गए और जमकर आनंद उठाया। हालांकि सिविल लाइंस सहित कई इलाकों में बादलाें ने सिर्फ बूंदाबांदी की लेकिन चारो तरफ हुई बारिश के चलते लोगों ने ठंड हवाओं का आनंद उठाया। बारिश होने से आर्द्रता शुक्रवार को एक दिन पहले के 47 फीसदी से बढ़कर 78 फीसदी पर पहुंच गई। न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी पर कायम रही। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को भी तापमान ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें