फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लापता होने से पहले होटल से निकले थे एलआईसी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से लापता सिविल लाइंस निवासी एलआईसी अधिकारी विमल तिवारी घटना वाली रात आखिरी बार दोस्त धर्मेंद्र निषाद के होटल में देखे गए थे। उनकी पत्नी का आरोप है कि यह बात धर्मेंंद्र ने ही उन्हें फोन पर बताई थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। उधर सिविल लाइंस पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विमल तिवारी सिविल लाइंस स्थित सृष्टि इम्पीरियल हाइट्स अपार्टमेंट के फ्लैट में परिवार समेत रहते हैं। उनकी पत्नी चेतना तिवारी ने बताया कि उनके पति एलआईसी में विकास अधिकारी हैं। 19 जनवरी की शाम सात बजे वह घर से निकले और फिर नहीं लौटे। उन्हें धर्मेंद्र निषाद ने अपने घर बुलाया था, जो उनके दोस्त हैं और उनके ही विभाग में कार्य करते हैं। पत्नी के मुताबिक, वह कहकर गए थे कि थोड़ी देर में धर्मेंद्र से मिलकर आता हूं। वापस नहीं आने पर रात 10:30 बजे फोन करने पर कॉल रिसीव नहीं हुई। फोन करने पर धर्मेंद्र ने बताया कि विमल कुछ देर पहले होटल से निकले हैं। पत्नी का आरोप है कि उन्हें शक है कि इस मामले में धर्मेंद्र ने कोई गहरी साजिश की है और उनके पति के साथ कुछ अप्रिय घटना हुई है।
उधर उनकी बेटी श्रिया तिवारी का आरोप है कि उनके पिता का मोबाइल व कार 19 जनवरी की देर रात नए यमुना पुल पर लावारिस हाल में मिली थी। इसकी सूचना उन्हें कीडगंज थाने की पुलिस ने दी थी। उनका यह भी आरोप है कि सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट ताे दर्ज की है लेकिन उचित धाराएं नहीं लगाईं। इस मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इसमें रात करीब 10.30 बजे एलआईसी अधिकारी कार से नए यमुना पुल पर जाते दिखे हैं। उनकी तलाश के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें